क्या सोने से पहले अजवाइन का पानी पी सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:33

रात में सोने से पहले यूं करें अजवाइन का सेवन, सेहत को होंगे कई लाभ

ajwain ke fayde: अजवाइन पोषक तत्वों से समृद्ध एक मसाला जिसका सेवन अगर सही तरीके से किया जाए तो इससे स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे मिल सकते हैं।

रात में सोने से पहले अजवाइन खाने के फायदे
Health Benefits of Ajwain in Hindi: रोजमर्रा के खान-पान में इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों को आमतौर पर लोग स्वाद बढ़ाने के तरीके के तौर पर देखते हैं लेकिन, बहुत-से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले हर मसाले में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं और उन्हें भोजन में मिलाने से इन गुणों का फायदा शरीर और स्वास्थ्य को हो सकता है। ऐसा ही एक मसाला अजवाइन (ajwain ke fayde) भी है। अपने हल्के कड़वे स्वाद से पहचानी जाने वाली (Ajwain) एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। अजवाइन का इस्तेमाल लोग अक्सर पेट दर्द दूर करने के लिए अधिक करते हैं। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी खूब किया जाता है। अजवाइन (Ajwain in Hindi) के बीज बेहद छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन इन छोटे बीजों में गुणों का खजाना (Ajwain ke fayde) छिपा होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पूरी, नमकीन पराठे, नमकीन स्नैक्स जैसे बिस्किट, मठरी में खूब किया जाता है। पेट दर्द होने पर यदि आधा चम्मच अजवाइन चबाकर गुनगुने पानी के साथ खाएं, तो दर्द, अपच, गैस से राहत मिल सकती है। अजवाइन की तासरी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन कर सकते हैं। ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, ठंड, नाक बहने की समस्या को भी दूर करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व जमे हुए कफ को बाहर निकालने में कारगर है। अजवाइन के कई लाभ (ajwain ke fayde) होते हैं, लेकिन जब आप इसे रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी के साथ खाते हैं, तो (Ajwain Health Benefits) यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं से (Ajwain with warm water benefits in hindi) आपको बचाए रख सकती है।




Add two spoons of ajwain in water and boil that; after that, strain and drink the water. Also Read - कमजोर और दुबले-पतले बच्चों को पिलाएं ये 4 होममेड जूस, जल्द ही तंदरुस्त होगा आपका बच्चा


कब्ज की समस्या में रामबाण इलाज अजवाइन

आपको कब्ज की समस्या अक्सर परेशान करती है? कई तरह के नुस्खे आजमाकर देख चुके हैं। रात में सोने से पहले गर्म दूध या गर्म पानी भी पीते हैं, फिर भी अधिक लाभ नहीं हुआ, तो आप रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। इसे आप हल्का भून कर भी खा सकते हैं। सुबह आपका आसानी से पेट साफ हो जाएगा। कुछ दिनों तक ऐसा करके देखें, कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।

अजवाइन वाला पानी पीने के फायदे

आप रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छान लें। इस पानी को सोते समय पिएं। इससे डायरिया (Diarrhea) की समस्या ठीक हो सकती है।
अनिद्रा की समस्या करे दूर अजवाइन

यदि आपको नींद अच्छी तरह से नहीं आती (Insomnia) है, रात भर करवटें बदलते रहते हैं, तो डिनर करने के बाद अजवाइन वाला गर्म पानी पिएं या फिर अजवाइन को चबाकर पानी के साथ खाएं। अजवाइन एक ऐसी औषधि है, जिसका साइड एफेक्ट नहीं होता है। हां, इसका सेवन एक दिन में सिर्फ एक बार ही करें, वो भी आधा या एक चम्मच।
जोड़ों में दर्द होने पर रात में खाएं अजवाइन

यदि आपको सर्दियां आते ही हड्डियों की समस्या बढ़ जाती है। हड्डियों में दर्द रहने लगता है, जोड़ों में दर्द होता है, तो रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवाइन का सेवन खूब चबाकर करें। इसके बाद गर्म पानी पी लें। काफी हद तक दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info